डिमेंशिया के जल्दी बढ़ने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 09:56

डिमेंशिया के कारण

डिमेंशिया (Dementia) किन कारणों से होता है?
डैमज ब्रेन सेल की वजह से डिमेंशिया होता है। यह ब्रेन सेल्स को एक-दूसरे से तालमेल बनाने में रुकावट डालता है, जिसके कारण हमारा स्वभाव और हमारी सोच प्रभावित होने लगती है।


डिमेंशिया में ज्यादातर डैमेज स्थायी होते हैं और समय के साथ-साथ यह और बिगड़ने लगता है। डिमेंशिया के नीचे बताए गए कारण हो सकते हैं। ऐसे में अगर इन समस्याओं में सुधार किया जाए, तो काफी हद तक डिमेंशिया से राहत पाई जा सकती है, जैसे :


डिप्रेशन
दवाइयों के साइड इफेक्ट
अल्कोहोल का सेवन
थायरॉइड प्रॉब्लम
विटामिन की कमी

डिमेंशिया के रिस्क फैक्टर

क्या चीजें डिमेंशिया (Dementia) के जोखिम को बढ़ाती हैं


कारण जिन्हें हम बदल नहीं सकते –


उम्र : डिमेंशिया होने का जोखिम 65 साल की उम्र के बाद बढ़ सकता है। लेकिन, बहुत लोगों को यह युवावस्था में भी हो जाता है।
फैमिली हिस्ट्री : बहुत-से लोगों में इस बीमारी की फैमिली हिस्ट्री होने के बावजूद भी कोई लक्षण दिखाई नहीं देते, जबकि बहुत सारे लोगों में बिना किसी फैमिली हिस्ट्री के भी इसके लक्षण पाए जाते हैं। इसलिए, डॉक्टर आनुवांशिक लक्षण जांचने के लिए आपके कुछ टेस्ट कर सकते हैं।
डाउन सिंड्रोम : जिन्हें डाउन सिंड्रोम होता है, उन्हें यह बीमारी जल्दी हो जाती है और आगे चलकर ओल्ड एज में अल्जाइमर हो सकता है।
माइल्ड कॉगनिटिव इंपेयरमेंट : इसमें भी याद्दाश्त की समस्या हो ने लगती है, लेकिन, रोजमर्रा की जिंदगी पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन, ऐसे लोगों को आगे चलकर डिमेंशिया होने का खतरा हो सकता है।

कारण जिन्हें हम बदल सकते हैं –
नशे की आदत : अगर हम ज्यादा मात्रा में शराब पीते हैं, तो इस बीमारी का ज्यादा खतरा होता है।
र्डियोवस्कुलर जोखिम का खतरा : इसमें हाई ब्लड प्रेशर,हाई कोलेस्ट्रॉल, आर्टरी वॉल्स पर फैट का जमना (Atherosclerosis) और मोटापा आदि होते हैं।
डिप्रेशन : माना जाता है कि डिप्रेशन भी डिमेंशिया होने का एक कारण है।
डायबटीज : अगर आप को डायबिटीज है, तो आपको डिमेंशिया होने का खतरा ज्यादा हो जाता है और अगर वह कंट्रोल में नहीं है, तो यह खतरा और भी बढ़ जाता है।
धूम्रपान : यह भी आपको डिमेंशिया होने के खतरे के साथ ही साथ दूसरी बीमारियां जैसे ब्लड वेसेल्स संबंधी बीमारियों को भी बढ़ावा देता है।स्लीप एप्निया : जो लोग खर्राटे लेते हैं या फिर कभी कभी सोते-सोते उनकी सांस लेने की प्रक्रिया अचानक रुक जाती है, उन्हें भी बीच बीच में कुछ समय के लिए समय के लिए याद्दाश्त खोने का खतरा हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info